भटनी पुलिस द्वारा चलाए गए एंटी रोमियो स्क्वॉड अभियान के तहत पुलिस टीम ने बाजार, सार्वजनिक स्थलों और विद्यालयों के आसपास सक्रिय गश्त की। इस दौरान संदिग्ध युवकों से पूछताछ की गई और आवश्यकतानुसार उन्हें चेतावनी दी गई। पुलिस ने महिलाओं और छात्राओं से संवाद कर 1090, 181, 112 और 1076 जैसे हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी तथा किसी भी उत्पीड़न की स्थिति में तत्काल सूचना देने के लिए प्रोत्साहित किया। छात्राओं को आत्मरक्षा और मिशन शक्ति योजनाओं के प्रति भी जागरूक किया गया। अभियान में उपनिरीक्षक निशा रावत, मुख्य आरक्षी मनोरमा और आरक्षी प्रीति शामिल रहीं।