कुचायकोट: प्रखंड के हजारीलाल उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय, बलिवन सागर में शिक्षक-अभिभावक संगोष्ठी के साथ मेधावी छात्रों के सम्मान का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर इंटर और मैट्रिक परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में कुचायकोट के बीईओ अशोक कुमार और विद्यालय की प्राचार्या कुमारी मांडवी मिश्रा ने संयुक्त रूप से विजेता छात्रों को माला पहनाकर सम्मानित किया। इंटर परीक्षा में बेबी कुमारी ने 466 अंक प्राप्त कर शीर्ष स्थान हासिल किया, जबकि रेखा कुमारी और मुस्कान शर्मा ने 412-412 अंक प्राप्त किए। इसके अलावा दुर्गावती कुमारी, सारा परवीन, अंजुला कुमारी और मानसी कुमारी ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

वहीं मैट्रिक परीक्षा में सौरभ कुमार मिश्रा ने 466 अंक हासिल कर अव्वल स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा ऋतिक कुमार, विशाल कुमार और नैतिक कुमार ने भी शानदार अंक हासिल किए।

इस मौके पर शिक्षकों और अभिभावकों ने छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में विद्यालय के कई शिक्षक और अभिभावक मौजूद रहे।