गोपालगंज शहर के नगर थाना क्षेत्र स्थित कररिया जीन बाबा के पास सुबह एक अनियंत्रित ट्रक ने बैलगाड़ी में बंधे दो बैलों को टक्कर मार दी। हादसा इतना तेज था कि दोनों बैलों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया।

सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायज़ा लिया। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दुर्घटना में शामिल ट्रक को जब्त कर लिया है। चालक की भूमिका और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

पुलिस का कहना है कि मामले की विस्तृत जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।