गोपालगंज: जिले के प्रसिद्ध थावे दुर्गा मंदिर से हुए आभूषण चोरी मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। चोरी की घटना के 14 दिन बाद पुलिस ने बुधवार को तीसरे आरोपित गुड्डून साईं को गिरफ्तार कर उसके पास से मां भवानी का चोरी हुआ कान का झुमका बरामद किया है।

पुलिस अधीक्षक अवधेश दीक्षित ने बताया कि 17 दिसंबर को मंदिर से आभूषण चोरी की घटना सामने आई थी, जिसके बाद विशेष जांच टीम का गठन किया गया। इससे पहले पुलिस उत्तर प्रदेश के गाजीपुर निवासी दीपक राय और पूर्वी चंपारण के इजमामुल आलम को गिरफ्तार कर चुकी है।

इस कांड में शामिल चौथा आरोपी शरीफ साईं अभी फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। वहीं उसके घर से बरामद दो अष्टधातु मूर्तियों की जांच के लिए सारण पुलिस भी नगर थाना पहुंची है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही पूरे चोरी गिरोह का खुलासा कर लिया जाएगा।