गोपालगंज: जिले के कटेया थाना क्षेत्र के भेड़िया गांव में गुरुवार को संदिग्ध परिस्थिति में एक विवाहिता की मौत हो गई। मृतका की पहचान 35 वर्षीय प्रियंका देवी, पत्नी दिलीप शर्मा के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही कटेया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गोपालगंज भेजा, जहां पोस्टमार्टम के बाद शव मृतका के मायके पक्ष को सौंप दिया गया।

मृतका के मायके वालों का आरोप है कि घरेलू विवाद को लेकर ससुराल पक्ष द्वारा उसके साथ मारपीट की जाती थी। गुरुवार सुबह ससुराल वालों ने तबीयत खराब होने की सूचना दी थी, लेकिन मायके पहुंचने पर प्रियंका का शव फांसी के फंदे से लटका मिला।

कटेया थानाध्यक्ष ओम प्रकाश चौहान ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आवेदन मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।