मांझागढ़ (गोपालगंज)। जिला परिषद अध्यक्ष पद पर राजद नेता अमित कुमार राय उर्फ अंकु राय की जीत के बाद राजद कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई है। सोमवार को जिला परिषद के उपाध्यक्ष रहे अमित कुमार राय के अध्यक्ष चुने जाने पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को बधाइयां दीं और खुशी का इजहार किया।

इस अवसर पर राजद नेता श्यामबहादुर यादव और अनिल यादव ने कहा कि अमित कुमार राय पूर्व विधायक किरण राय के पुत्र हैं। उनकी जीत से गोपालगंज सहित पूरे जिले में राष्ट्रीय जनता दल की स्थिति और मजबूत होगी। उन्होंने इसे पार्टी कार्यकर्ताओं की एकजुटता और विश्वास की जीत बताया।

मौके पर राजद नेता फैज अकरम, निरंजन यादव, रविंद्र यादव, आस नारायण यादव सहित बड़ी संख्या में राजद कार्यकर्ता उपस्थित रहे और नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बधाई दी।