गोपालगंज जिले में कार्य में अनियमितता पाए जाने पर थावे थानाध्यक्ष वरुण झा को निलंबित कर दिया गया है। इस कार्रवाई की जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक अवधेश दीक्षित ने स्पष्ट कहा कि अनुशासनहीनता और कार्य में लापरवाही किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

एसपी अवधेश दीक्षित ने बताया कि यह कदम पुलिस व्यवस्था में पारदर्शिता और जवाबदेही बनाए रखने के उद्देश्य से उठाया गया है। उन्होंने दो टूक कहा कि भविष्य में भी यदि किसी स्तर पर अनियमितता या कर्तव्य में लापरवाही सामने आती है, तो संबंधित अधिकारियों और कर्मियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि कानून-व्यवस्था को मजबूत करने और आम जनता का विश्वास बनाए रखने के लिए ऐसे निर्णय आगे भी लिए जाते रहेंगे।