कुचायकोट थाना क्षेत्र के बेलबांवना गांव में एक ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे उसमें सवार तीन महिलाओं सहित कुल पांच लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए कुचायकोट सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। अस्पताल प्रशासन के अनुसार सभी घायलों की स्थिति फिलहाल सामान्य बताई जा रही है।

समाचार लिखे जाने तक घायलों की पहचान नहीं हो सकी थी। घटना की सूचना संबंधित थाना पुलिस को दे दी गई है और मामले की जांच की जा रही है।