गोपालगंज। गोपालगंज के बैकुण्ठपुर थाना क्षेत्र से एक स्कूली छात्रा के लापता होने का मामला सामने आया है। बीते 16 फरवरी को उसरी उच्च विद्यालय, बैकुण्ठपुर में पढ़ने वाली छात्रा अनिता कुमारी, पिता राजकिशोर साह, घर से विद्यालय जाने के लिए निकली थीं, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटीं।
परिजनों की सूचना पर बैकुण्ठपुर थाना में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस छात्रा की तलाश में जुटी हुई है और संभावित ठिकानों पर छापेमारी के साथ-साथ आसपास के इलाकों में पूछताछ भी की जा रही है।
पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी को छात्रा के संबंध में कोई भी जानकारी मिले, तो तुरंत बैकुण्ठपुर थाना को सूचित करें। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम पूरी तरह गोपनीय रखा जाएगा।
संपर्क नंबर:
थानाध्यक्ष (बैकुण्ठपुर): 90318 27283
हेल्पलाइन नंबर: 112
