गोपालगंज में बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 की तैयारी को लेकर प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है। रविवार को जिलाधिकारी पवन कुमार सिंह और पुलिस अधीक्षक अवधेश दीक्षित ने वज्रगृह एवं मतगणना केंद्र डायट थावे का संयुक्त निरीक्षण किया। दोनों अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी और प्रवेश-निकास व्यवस्था की गहन समीक्षा की।
डीएम ने निर्देश दिया कि वज्रगृह की 24 घंटे निगरानी हो और सभी कैमरों की लाइव फीड जिला नियंत्रण कक्ष में लगातार उपलब्ध रहे। वहीं, मतगणना केंद्र पर पारदर्शिता, निष्पक्षता और त्रुटिरहित प्रक्रिया सुनिश्चित करने पर बल दिया गया।
एसपी ने मतगणना स्थल पर त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था लागू करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान कई वरिष्ठ अधिकारी और तकनीकी कर्मी मौजूद रहे।