गोपालगंज जिले के नगर थाना क्षेत्र के भीतभेरवा गांव में रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। इस घटना में दो महिलाओं सहित कुल चार लोग घायल हो गए। सभी घायलों को परिजनों की मदद से मॉडल अस्पताल गोपालगंज में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

पीड़ित मजरूल हक ने बताया कि घर के पीछे सहन के लिए जमीन छोड़ी गई है। आरोप है कि पड़ोसी ने जबरन वहां लकड़ी रख दी और विरोध करने पर मारपीट कर दी। साथ ही करकट नुमा मकान को भी तोड़ दिया गया।

घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।

पुलिस के अनुसार मामले में 10 लोगों के खिलाफ आवेदन प्राप्त हुआ है। दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है और जांच के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

मारपीट का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।