गोपालगंज पुलिस ने चोरी की एक घटना का महज सात घंटे के भीतर सफल खुलासा करते हुए आरोपी अंकित कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसके घर से चोरी का सामान भी बरामद कर लिया है।

बरामद सामान में सोने जैसा दिखने वाला मांगटीका, नथिया और मंगलसूत्र शामिल है, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।

यह घटना बीते 4 फरवरी को उचकागांव थाना क्षेत्र के वृंदावन ओला तकिया गांव में हुई थी, जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को दबोच लिया।