गोपालगंज। जिला पदाधिकारी पवन कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में समाहरणालय, गोपालगंज में सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की निर्वाचन नामावली के अंतिम प्रकाशन के उपरांत बैठक आयोजित की गई। बैठक में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
निर्वाचन नामावली के अंतिम प्रकाशन के साथ ही सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को निर्वाचक सूची की प्रति उपलब्ध कराई गई। जिला पदाधिकारी ने बताया कि निर्वाचन प्रक्रिया को पारदर्शी और निष्पक्ष बनाए रखने के उद्देश्य से निर्वाचन आयोग के सभी दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन किया जा रहा है।
उन्होंने उपस्थित प्रतिनिधियों से आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप सहयोग करने की अपील की, ताकि निर्वाचन प्रक्रिया शांतिपूर्ण और सुचारु रूप से संपन्न कराई जा सके।
