जनपद में अपराध नियंत्रण को लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना खुखुन्दू पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने चोरी के मामले में कार्रवाई करते हुए 5 चोरी के मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इस दौरान दो अभियुक्तों के साथ एक बाल अपचारी को भी गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस के अनुसार, मुखबिर की सूचना पर नूनखार स्टेशन के पास से आरोपियों को पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपियों की निशानदेही पर चोरी के मोबाइल बरामद किए गए। यह मामला खुखुन्दू बाजार से मोबाइल चोरी से जुड़ा है, जिसमें पीड़ित ने थाने में तहरीर दी थी।
थाना खुखुन्दू पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
