देवरिया। थाना लार पुलिस और एण्टी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (गोरखपुर) की संयुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना पर बजाज ऑटो चोरडीहा, लार के पास कंटेनर HR38Z5407 से मक्का की बोरियों में छिपाकर ले जाया जा रहा 328.73 किलो गांजा बरामद किया।

इस मामले में दो अभियुक्त—अमरजीत मुखिया (दरभंगा, बिहार) और शैलेश गौड़ उर्फ गोलू (महुआडीह, देवरिया)—को गिरफ्तार किया गया है। थाना लार में मु.अ.सं. 35/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत 1 करोड़ 64 लाख 50 हजार रुपये बताई गई है।