पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन के निर्देशन में देवरिया यातायात पुलिस ने सोमवार को सड़क सुरक्षा अभियान चलाया। यातायात प्रभारी गुलाब सिंह के नेतृत्व में कसया ओवरब्रिज, मालवीय रोड और बस स्टैंड क्षेत्र में नो पार्किंग, बिना हेलमेट, गलत नंबर प्लेट और सवारी भरने के लिए सड़क पर खड़ी बसों, ऑटो और ई-रिक्शों पर कार्रवाई की गई। न्यू कॉलोनी स्थित डॉ. गुलाम रसूल और आस्था हॉस्पिटल के सामने खड़े वाहनों को भी हटाया गया। अभियान में कुल 97 वाहनों का ई-चालान और एक वाहन सीज किया गया। पुलिस ने कहा—ऐसी कार्रवाई से सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम और नियम पालन सुनिश्चित होता है।