देवरिया। पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन के निर्देशन में 05 फरवरी को यातायात प्रभारी गुलाब सिंह के नेतृत्व में शहर में विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान कोतवाली क्षेत्र में ई-रिक्शा की जांच कर वैध वाहनों पर नंबरिंग की गई। गोरखपुर ओवरब्रिज, कसया ओवरब्रिज, मालवीय रोड और बस स्टैंड पर सड़क पर खड़े होकर सवारी भरने वाले बस, ऑटो व ई-रिक्शा के खिलाफ कार्रवाई की गई। शराब पीकर वाहन चलाने वालों की ब्रिथ एनालाइजर से जांच कर चालान किया गया।
कुल 136 वाहनों का ई-चालान किया गया और 15 वाहन सीज किए गए। पुलिस ने कहा कि यह कार्रवाई सड़क सुरक्षा और दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए जारी रहेगी।
