दुग्धेश्वरनाथ वार्ड स्थित मंझरिया टोले में एक विवाहिता के साथ मारपीट कर उसे घर से निकालने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने पति समेत पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

दुग्धेश्वरनाथ वार्ड निवासी श्रीमती देवी ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया कि 29 अक्टूबर को उसके पति ने उसके साथ मारपीट कर उसे घर से बाहर निकाल दिया। पीड़िता का आरोप है कि जब उसने दोबारा ससुराल में रहने का प्रयास किया तो ससुराल पक्ष के अन्य लोगों ने भी उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी।

पुलिस के अनुसार मामले में महिला के पति दिनेश कुमार सहित राजेंद्र, मुन्नी देवी, राजेश और सुनीता देवी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। यह मामला जनपद देवरिया के रुद्रपुर थाना क्षेत्र का है।