देवरिया के जिला कारागार में स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान के अंतर्गत कुष्ठ रोग से जुड़े भेदभाव और भ्रांतियों को दूर करने के उद्देश्य से विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान लीफलेट, पंपलेट, फ्लेक्स और कार्ड के माध्यम से सभी बंदियों को कुष्ठ रोग की पहचान, लक्षण और उपचार के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही संदिग्ध मरीजों की जांच भी की गई।
कार्यक्रम में जेल अधीक्षक श्री आशीष रंजन और कारापाल श्री आर.के. वर्मा का विशेष सहयोग रहा। वहीं डॉक्टर इरशाद आलम खान (डीएलसी), डॉक्टर मृत्युंजय उपाध्याय (पीटी) और श्री विवेक कुमार (पीएमडब्ल्यू) ने बंदियों को जागरूक करने के साथ-साथ उनका परीक्षण भी किया। जेल में उपचाराधीन रोगी की जांच कर उसकी काउंसलिंग भी की गई।