अपराध नियंत्रण अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक देवरिया संजीव सुमन के निर्देशन में तथा एएसपी दक्षिणी सुनील कुमार सिंह और सीओ बरहज राजेश चतुर्वेदी के पर्यवेक्षण में थाना बरहज पुलिस ने विगत रात्रि मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई की। बरेजी पुल से पहले एक पिकअप वाहन से बिहार और बंगाल ले जाए जा रहे सात गोवंशीय पशुओं के साथ दो आरोपियों मुकेश चौहान निवासी आजमगढ़ तथा छोटे लाल चौहान निवासी जौनपुर को गिरफ्तार किया गया। वाहन पर लगी फर्जी नंबर प्लेट भी बरामद की गई।
बरामद पशु, वाहन और फर्जी नंबर प्लेट को कब्जे में लेकर थाना बरहज में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया तथा आरोपियों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई जारी है।
