देवरिया। स्मार्ट संस्था और रेडियो रंग 89.6 एफएम के संयुक्त तत्वावधान में संचालित कार्यक्रम सेहत सही लाभ कई के अंतर्गत आज रेडियो रंग की टीम ने मेहड़ा पूर्वा स्थित वृद्ध आश्रम में पोषण को लेकर जागरूकता अभियान चलाया।

इस अभियान में कम्युनिटी रिपोर्टर एम.के. तिवारी, हेमा और आयुषी ने सक्रिय भागीदारी की। टीम ने वहां मौजूद वृद्ध जनों और अन्य लोगों को समझाया कि पोषण क्या होता है, संतुलित आहार क्यों जरूरी है और कैसे सही पोषण उम्र के हर पड़ाव पर शरीर को मजबूत बनाए रखता है।

टीम द्वारा आसान भाषा में बताया गया कि रोजमर्रा के भोजन में दाल, सब्जी, फल, हरी पत्तेदार सब्जियां और पर्याप्त पानी कितना महत्वपूर्ण है। लोगों ने भी उत्साह के साथ सवाल पूछे और टीम के सुझावों को सराहा।

अभियान के दौरान वृद्धजनों को रेडियो भी वितरित किया गया, ताकि वे रेडियो रंग पर प्रसारित होने वाले स्वास्थ्य संबंधी कार्यक्रम नियमित रूप से सुन सकें और लाभ उठा सकें।

यह जागरूकता कार्यक्रम समाज के उस वर्ग तक स्वास्थ्य संबंधी जरूरी जानकारी पहुंचाने का एक सराहनीय प्रयास रहा।

#HealthAwareness #NutritionCampaign #RadioRang896FM #SehatSahiLabhKai #DeoriaNews