spot_img
Monday, March 30, 2026
spot_img
Homeगोपालगंजबैकुंठपुर में डाटा एंट्री ऑपरेटर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर, सरकारी कामकाज पर पड़ा...

बैकुंठपुर में डाटा एंट्री ऑपरेटर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर, सरकारी कामकाज पर पड़ा असर

-

बैकुंठपुर में डाटा एंट्री ऑपरेटर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर, सरकारी कामकाज पर पड़ा असर
बैकुंठपुर प्रखंड के विभिन्न कार्यालयों में कार्यरत डाटा एंट्री ऑपरेटरों ने गुरुवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। हड़ताल की सूचना पहले ही अधिकारियों को दी गई थी। इससे सरकारी कार्यालयों के कार्यों पर असर पड़ने लगा है।


11 सूत्री मांगों को लेकर डाटा एंट्री ऑपरेटरों ने शुरू की हड़ताल

हड़ताल पर गए कर्मचारियों ने बताया कि वे काफी समय से ग्रेच्युटी, स्थानांतरण नीति और अन्य 11 सूत्री मांगों को लेकर आवाज उठा रहे थे, लेकिन सरकार की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने के कारण वे हड़ताल को मजबूर हुए।


पहले दिन काम किसी तरह चला, आने वाले दिनों में ठप हो सकते हैं सरकारी कार्य

हालांकि गुरुवार को पहले दिन कामकाज किसी तरह चलाया गया, लेकिन हड़ताल लंबी चलने पर प्रखंड कार्यालय, अंचल कार्यालय सहित कई सरकारी योजनाओं के संचालन में रुकावट आ सकती है।


संविदा पर कार्यरत आईटी कर्मियों ने भी दिया हड़ताल को समर्थन

हड़ताल में न केवल डाटा एंट्री ऑपरेटर बल्कि संविदा पर बहाल प्रोग्रामर, स्टेनोग्राफर और आईटी स्टाफ भी शामिल हैं। सभी ने एकजुट होकर अपनी मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद की है।


अंचल पदाधिकारी को सौंपा गया ज्ञापन, कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी

हड़ताली कर्मियों ने अंचल पदाधिकारी गौतम कुमार सिंह को अपनी मांगों से जुड़ा ज्ञापन सौंपा और चेतावनी दी कि यदि सरकार शीघ्र उनकी मांगें नहीं मानती है, तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts