➤ चंडीगढ़ में हादसे का शिकार हुआ बरौली का लाल
बरौली नगर परिषद के प्यारेपुर वार्ड निवासी अजय सिंह उर्फ रिंकू के पुत्र विवेक सिंह उर्फ सोहित की चंडीगढ़ में दर्दनाक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। वह एक निजी कंपनी में इंजीनियर के पद पर कार्यरत थे।

➤ कंपनी जाते वक्त हुआ हादसा, मौके पर ही तोड़ दी दम
विवेक सिंह आज सुबह अपनी ड्यूटी के लिए बाइक से डेरा से निकल रहे थे, तभी चंडीगढ़ रेलवे ओवर ब्रिज पर विपरीत दिशा से आ रही बाइक से टक्कर हो गई। जोरदार टक्कर के बाद विवेक ब्रिज से नीचे गिर पड़े और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

➤ 1 जुलाई को ही किया था कंपनी में योगदान
विवेक सिंह ने हाल ही में, 1 जुलाई को ही कंपनी में इंजीनियर के पद पर जॉइनिंग ली थी। उनकी मौत की खबर से परिवार और जान-पहचान वाले स्तब्ध हैं।

➤ मौत की सूचना मिलते ही प्यारेपुर में मचा कोहराम
जैसे ही यह दुखद सूचना बरौली के प्यारेपुर गांव में पहुंची, परिजनों में कोहराम मच गया। आसपास के लोग भी शोक में डूब गए।

➤ अविवाहित था युवक, परिवार के सपनों पर टूटा कहर
विवेक सिंह अविवाहित थे और परिवार की उम्मीदों का केंद्र थे। उनकी असामयिक मौत से हर कोई दुखी है और घर में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *