हथुआ बाजार में शुक्रवार की सुबह 11:30 के करीब उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक चलती बाइक में अचानक आग लग गई। इस हादसे में बाइक सवार दोनों युवक समय रहते कूदकर बाल-बाल बच गए, लेकिन बाइक पूरी तरह जलकर खाक हो गई।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यह घटना हथुआ बाजार के गोपाल मंदिर गेट के समीप हुई। इस घटना के दौरान ही अग्निशमन विभाग को सूचित किया गया, लेकिन दमकल की गाड़ी आग बुझ जाने के आधे घंटे बाद मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की तत्परता से आग पर काबू पा लिया गया।बाइक सवार युवकों ने बताया कि वे हथुआ अस्पताल में इंजेक्शन लगवाने आए थे और वहां से अपने गांव, सिवान जिले के नौतन थाना क्षेत्र के हसुआ, लौट रहे थे। उसी दौरान बाइक में अचानक आग लग गई। दोनों युवक बाइक से कूदकर अपनी जान बचाने में सफल रहे। हालांकि आग लगने के कारणों की पुष्टि नहीं हो सकी है, लेकिन युवकों का अनुमान है कि बाइक की टंकी से तेल का रिसाव होने के चलते यह हादसा हुआ होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *