गोपालगंज।। पुलिस की टीम पर हमला करना आठ लोगों को भारी पड़ गया इन्हें अब अदालत द्वारा कारावास और जुर्माना दोनों ही सजा दिया गया है। इस मामले में पुलिस अधीक्षक कार्यालय से दी गई जानकारी के अनुसार न्यायालय द्वारा पुलिस टीम पर हमला मामले में कुख्यात शराब माफिया सहित 08 अभियुक्तों सजा हुई है।बताया जा रहा है कि फुलवरिया थाना कांड सं0 302/2024 दिनांक 05.11.2024 धारा 109(1)/191(2)/191(3) /190/115(2)/352/132/262/263/121(1)/121(2) बी०एन०एस० एवं 45 मद्य निषेध अधि० के अभियुक्त 1. नागेन्द्र यादव (कुख्यात शराब माफिया) पे० बलिस्टर यादव सा० घोठनाहा को 07 वर्ष एवं 10,000 हजार, 2. मुलकीत सिंह पे० रामाश्रय सिंह 3. सुमित कुमार पे० सुमन प्रसाद दोनों सा० घोठनाहां को 05 वर्ष एवं 5,000 हजार (प्रत्येक को), 4 अशोक कुमार पे० चन्द्रजीत चौधरी 5. नागमणी यादव पे० केश्वर यादव 6. रामाश्रय सिह पे० नगीना सिह 7. नितिश कुमार पे० नागमणी यादव 8. दुखी यादव पे० राजा चौधरी सभी सा० घोठनाहा थाना फुलवरिया जिला गोपालगंज को 02 वर्ष एवं 5,000 हजार (प्रत्येक को) सजा दी गई जिसमें माननीय न्यायालय ए०डी० जे0-13 गोपालगंज के द्वारा सजा सुनाई गई। सजा दिलाने में विशेष लोक अभियोजक अवधेश प्रसाद मणि की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उक्त कांड दिनांक 05.11.2024 को फुलवरिया थाना अंतर्गत घोठनाहां में उत्पाद अधि० के कांड में वांछित शराब माफिया नागेन्द्र यादव सहित अन्य अभियुक्तों के गिरफ्तारी के क्रम में पुलिस टीम पर हमला के संबंध में दर्ज है।

