spot_img
Monday, March 30, 2026
spot_img
Homeउत्तर प्रदेशथाना समाधान दिवस: जनपद देवरिया में 87 शिकायतें दर्ज, 26 का हुआ...

थाना समाधान दिवस: जनपद देवरिया में 87 शिकायतें दर्ज, 26 का हुआ निस्तारण

-

दिनांक 11.08.2025
जनपद देवरिया के समस्त थानों पर “थाना समाधान दिवस” का किया गया आयोजन।
जिलाधिकारी देवरिया व पुलिस अधीक्षक देवरिया द्वारा थाना समाधान दिवस के अवसर पर थाना कोतवाली पर सुनी गयी समस्यायें
पुलिस अधीक्षक देवरिया द्वारा जनपद में बेहतर जनसुनवाई एवं पुलिस के उत्तरदायित्व निर्धारण करने, संवेदनशीलता बढ़ाने एवं बेहतर पारदर्शिता बढ़ाने के लिए थाना दिवस पर डेस्क सिस्टम के तहत की गयी जनसुनवाई
आज दिनांक 11.08.2025 को जनपद देवरिया के समस्त थानों पर थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। समस्त थानों पर राजस्व के अधिकारी एवं पुलिस के अधिकारी मौजूद रहकर उनके द्वारा जनता की समस्याओं को सुना गया एवं संयुक्त रूप से राजस्व व पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंच कर कई समस्याओं का निस्तारण भी कराया गया। पुलिस अधीक्षक देवरिया श्री विक्रान्त वीर के निर्देशन में जनपद में बेहतर जनसुनवाई एवं पुलिस के उत्तरदायित्व निर्धारण करने, संवेदनशीलता बढ़ाने, एवं बेहतर पारदर्शिता बढ़ाने के लिए थाना दिवस पर डेस्क सिस्टम के तहत समस्त थानों पर हल्का प्रभारी व बीट पुलिस अधिकारी द्वारा अपने-अपने हल्का/ग्राम/बीट की डेस्क लगाकर जनसमस्याओ को सुना गया और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण भी  कराया गया।
जिलाधिकारी देवरिया श्रीमती दिव्या मित्तल व पुलिस अधीक्षक देवरिया श्री विक्रान्त वीर द्वारा थाना कोतवाली में जनसमस्याओं को सुना गया जिसके क्रम में थाना कोतवाली पर कुल 06 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जिसमें 02 प्रार्थना पत्र का निस्तारण कराया गया शेष प्रार्थना पत्रों में राजस्व व पुलिस विभाग की संयुक्त टीम का गठन कर उनके निस्तारण हेतु संबन्धित को उचित दिशा-निर्देश दिये गये।
 इस अवसर पर पुलिस विभाग एवं राजस्व विभाग के सम्बन्धित अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे । समाधान दिवस के अवसर पर जनपद के समस्त थानों पर कुल 87 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जिसमें 26 प्रार्थना पत्रों का निस्तारण किया गया ।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts