गोपालगंज। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर महाबीरी अखाड़ा और बाजार की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशंभरपुर थाना परिसर में नई तैनात थानाध्यक्ष मुकेंद्र कुमार ने सिपाया ढ़ाला बाजार के व्यवसायियों व दुकानदारों के साथ बैठक की।
बैठक में दुकानदारों ने बाजार की सुरक्षा संबंधी अपने सुझाव दिए। इस दौरान थाना अध्यक्ष ने कहा कि अपराध नियंत्रण के लिए प्रशासन द्वारा पुख्ता इंतजाम किए गए हैं, लेकिन इसमें स्थानीय लोगों का सहयोग बेहद जरूरी है। उन्होंने अपील की कि बिना जांचे-परखे कोई भी ऑडियो-वीडियो सोशल मीडिया पर न डालें और अफवाहों से बचें।
थानाध्यक्ष ने कहा कि बैंकों, ज्वेलरी शॉप, एटीएम और सीएसपी केंद्रों पर विशेष सतर्कता रखी जा रही है। दुकानदारों से कहा गया कि जिनके यहां सीसीटीवी कैमरे लगे हैं, वे यह सुनिश्चित करें कि कैमरे चालू हालत में हों। वहीं जिन दुकानदारों ने कैमरे नहीं लगाए हैं, उन्हें तुरंत लगाने का निर्देश दिया गया।
👉 किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की गई। साथ ही 22 से 35 वर्ष के बीच के युवाओं पर विशेष नजर रखने का निर्देश दिया गया।
बाजार निगरानी के लिए पुलिस बल की तैनाती की गई है और लगातार गश्त की जा रही है। ज्वेलरी शॉप, एटीएम और बैंकों पर विशेष पेट्रोलिंग की व्यवस्था की गई है।
बैठक में मुखिया प्रतिनिधि लवनारायण प्रसाद, जयप्रकाश प्रसाद, रामाशीष यादव, सुभाष तिवारी, शिवजी कुशवाहा, बीडीसी डॉ. मुन्ना साहनी, बृज किशोर सिंह, अनिल पंडित, संत साह, गुलशन कुमार सहित सैकड़ों दुकानदार मौजूद रहे।

