गोपालगंज। जिले के भोरे प्रखंड के गौरव एवं पूर्व रणजी खिलाड़ी संतोष मिश्र को भारतीय जनता पार्टी ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। उन्हें पार्टी के क्रीड़ा प्रकोष्ठ का प्रदेश सह संयोजक नियुक्त किया गया है। उनकी इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है।
🏏 खेल और समाज सेवा से जुड़ा रहा योगदान
संतोष मिश्र लंबे समय से खेल जगत और सामाजिक कार्यों से सक्रिय रूप से जुड़े हुए हैं। रणजी क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करने वाले मिश्र को अब पार्टी ने खेल और युवाओं को जोड़ने की अहम जिम्मेदारी दी है।
🙌 स्थानीय लोगों में खुशी
नियुक्ति की खबर मिलते ही स्थानीय कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं। लोगों का मानना है कि उनकी नियुक्ति से स्थानीय खेल प्रतिभाओं को नई दिशा मिलेगी और युवाओं को आगे बढ़ने का सुनहरा अवसर मिलेगा।
