spot_img
Sunday, March 29, 2026
spot_img
HomeUncategorizedपैकौली: मारपीट के दौरान महिला की संदिग्ध मौत, दो पर केस दर्ज

पैकौली: मारपीट के दौरान महिला की संदिग्ध मौत, दो पर केस दर्ज

-

पैकौली। सुरौली थाना क्षेत्र के कोइलगढ़हा गांव में बृहस्पतिवार की रात हुई मारपीट के दौरान एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई।

जानकारी के अनुसार, कोइलगढ़हा निवासी दीपक यादव अपनी बाइक रास्ते में खड़ी कर दुकान से सामान खरीद रहे थे। इसी दौरान गांव के ही अविनाश निषाद पहुंचे और बाइक हटाने को कहा। इस बात पर दोनों में विवाद और मारपीट हो गई।

कुछ देर बाद दीपक यादव अपने साथियों के साथ अविनाश को खोजते हुए उसके घर पहुंचा। वहां उसकी मां चिंता देवी मौजूद थीं। परिजनों का आरोप है कि दीपक यादव और उसके साथियों ने चिंता देवी के साथ मारपीट की तथा गला दबा दिया, जिससे उनकी मौत हो गई।

इस मामले में थानाध्यक्ष संजय कुमार चंदेल ने बताया कि मृतका के परिजनों की तहरीर पर दो आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी होगी।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts