spot_img
Monday, March 30, 2026
spot_img
Homeगोपालगंजगोपालगंज में 8 पीडीएस दुकानदारों पर गिरी गाज, लाइसेंस रद्द

गोपालगंज में 8 पीडीएस दुकानदारों पर गिरी गाज, लाइसेंस रद्द

-

गोपालगंज। जिले के कुचायकोट प्रखंड के आठ जनवितरण प्रणाली (पीडीएस) दुकानदारों का लाइसेंस रद्द कर दिया गया है। यह कार्रवाई सदर एसडीओ अनिल कुमार ने जांच रिपोर्ट के आधार पर की है। कार्रवाई के बाद पीडीएस संचालकों में हड़कंप मच गया है।

सूत्रों के अनुसार, अब भी एक दर्जन से अधिक दुकानदार ऐसे हैं, जिन पर एसडीओ की निगाह है और जल्द ही उन पर भी कार्रवाई हो सकती है।

दरअसल, सरकार की ओर से लाभुकों को चार माह का अतिरिक्त राशन देने का प्रावधान किया गया था। बावजूद इसके कई पीडीएस संचालकों ने पात्र उपभोक्ताओं को राशन नहीं दिया। मामले को गंभीरता से लेते हुए मार्केटिंग अफसर ने एसडीओ से कार्रवाई की अनुशंसा की थी।

इसके बाद एसडीओ की ओर से दुकानदारों को नोटिस भेजा गया, लेकिन उनके जवाब संतोषजनक नहीं पाए गए। जिसके बाद आठ दुकानदारों का लाइसेंस रद्द कर दिया गया।

कार्रवाई की जद में आने वाले दुकानदारों में —

  • हरदो मठिया की प्रियंका कुमारी

  • पुरखास पैक्स

  • सिसवा के मुकेश बैठा

  • करमैनी मोहब्बत के अजय कुमार राय

  • सिरिसिया के विजय कुमार और होशिला मिश्र

  • सासामुसा के रामबली सिंह

  • तिवारी मटिहनिया के बृजभूषण पांडेय शामिल हैं।

एसडीओ ने स्पष्ट किया है कि लाभुकों के हक से खिलवाड़ किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts