spot_img
Monday, March 30, 2026
spot_img
Homeगोपालगंज29 अगस्त को गोपालगंज आएंगे राहुल गांधी व तेजस्वी यादव, भव्य स्वागत...

29 अगस्त को गोपालगंज आएंगे राहुल गांधी व तेजस्वी यादव, भव्य स्वागत की तैयारी

-

गोपालगंज। आगामी 29 अगस्त को वोटर अधिकार यात्रा के तहत गोपालगंज आ रहे नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, लोकसभा में प्रतिपक्ष के नेता राहुल गांधी, वीआईपी संरक्षक मुकेश साहनी तथा दीपंकर भट्टाचार्य सहित महागठबंधन के तमाम नेताओं का भव्य स्वागत किया जाएगा।

कार्यक्रम की तैयारी को लेकर शनिवार को राजद जिला कार्यसमिति की बैठक जिलाध्यक्ष दिलीप कुमार सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि नेताओं के गोपालगंज सीमा में प्रवेश करते ही मंगलपुर पुर में जोरदार स्वागत होगा।

बैठक को संबोधित करते हुए राजद विधायक प्रेम शंकर यादव, विधायक राजेश सिंह कुशवाहा और जिलाध्यक्ष दिलीप कुमार सिंह ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार साजिश के तहत गरीबों को मताधिकार से वंचित करने का प्रयास कर रही है, जिसे महागठबंधन कभी सफल नहीं होने देगा।

नेताओं ने कहा कि वोटर अधिकार यात्रा को पूरे बिहार में जबरदस्त समर्थन मिल रहा है। यात्रा में उमड़ रही भीड़ बता रही है कि “बीस साल पुरानी खटारा सरकार की विदाई इस चुनाव में तय है।”

बैठक में यह भी तय किया गया कि नेताओं के स्वागत में पूरे शहर को बैनर, पोस्टर और तोरण द्वार से सजाया जाएगा।

कार्यक्रम के अनुसार —

  • तेजस्वी यादव व राहुल गांधी दोपहर 2 बजे गांधी कॉलेज, सरेया के खेल मैदान पहुँचेंगे।

  • यहां एक घंटे विश्राम के बाद रोड शो करेंगे।

  • रोड शो का रूट: गांधी कॉलेज मैदान → राष्ट्रीय उच्च पथ-27 → स्टेट बैंक चौक → पोस्ट ऑफिस चौक → जंगलिया मोड़ → अंबेडकर चौक → थावे → मीरगंज → सिवान प्रवेश।

बैठक में पूर्व विधायक किरण राय, प्रधान महासचिव इम्तेयाज़ अली भुट्टो, सुनीता कुशवाहा, प्रदेश सचिव अरविंद कुमार पप्पू, मोहन प्रसाद गुप्ता, मोहित गुप्ता, सुनील कुमार बारी, पिंटू पांडेय, संतोष यादव, सुनीता यादव, बिट्टू चौरसिया, दिवाकर यादव, मंसूर अली अंसारी, सुमन कुमार यादव, अरविंद यादव, धर्मेंद्र मांझी, ऋषि यादव, जोहैब अली, शाहिद अली, सुरेश प्रसाद यादव, अनिल यादव, लक्ष्मण गुप्ता, मुकेश यादव, रहमत अली सहित कई नेता मौजूद रहे।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts