मांझागढ़/गोपालगंज।
राजस्व महाअभियान के तहत सफापुर पंचायत में राजस्व कर्मियों ने जमाबंदी धारकों के बीच जमाबंदी पर्ची का वितरण किया। मौके पर अंचलाधिकारी मुन्ना कुमार ने स्वयं पर्ची की जांच की और अपने हाथों ग्रामीणों को जमाबंदी पर्ची दी।

राजस्व कर्मियों ने लोगों को बताया कि जमाबंदी में सुधार या अलग जमाबंदी कराने के लिए आवेदन देकर प्रक्रिया पूरी की जा सकती है। अभियान का उद्देश्य पुराने भूमि विवादों का निपटारा करना और भूमिधारकों को पारदर्शी जानकारी उपलब्ध कराना है।

इसी क्रम में कुचायकोट प्रखंड के खजूरी पंचायत में भी जमाबंदी पंजी का वितरण किया गया। इस दौरान राजस्व कर्मचारी सफीक अहमद और किसान सलाहकार राम इकबाल पांडे मौजूद रहे।

ग्रामीणों ने कहा कि इस अभियान से उन्हें बड़ी राहत मिलेगी, क्योंकि अब छोटी-छोटी त्रुटियों के सुधार या अलग जमाबंदी कराने के लिए महीनों तक कार्यालयों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा।
प्रशासन का कहना है कि इससे भूमि विवादों का त्वरित निपटारा होगा और समय पर राजस्व सेवाएं लोगों तक पहुँचेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *