मांझागढ़/गोपालगंज।
मंगलवार की सुबह मांझागढ़ थाना क्षेत्र के भैसही कोडर गांव में दो गुटों के बीच विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। विवाद मनीष कुमार यादव और अरविंद कुमार यादव के बीच हुआ, जो मारपीट में बदल गया।

मारपीट में लाठी-डंडे जमकर चले, जिसमें मनीष कुमार यादव, उनके पिता गंगा यादव सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का इलाज मांझा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया।

घायल मनीष कुमार यादव ने आरोप लगाया कि अरविंद कुमार यादव शराब के नशे में हंगामा कर रहा था। विरोध करने पर अरविंद और उसके साथियों ने लाठी-डंडे से हमला कर दिया।
घटना की जांच मांझागढ़ पुलिस कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *