देवरिया। महिला कल्याण विभाग, उत्तर प्रदेश लखनऊ द्वारा संचालित “संकल्प – हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वूमेन योजना” के तहत आज (2 सितंबर 2025) से 10 दिवसीय विशेष जागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। यह कार्यक्रम सी.एस. मेमोरियल विद्यालय, रामरक्षन, रूद्रपुर, देवरिया में प्रारंभ हुआ और यह 2 से 12 सितंबर 2025 तक चलेगा।

इस अवसर पर हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वूमेन एवं वन स्टॉप सेंटर, देवरिया की टीम ने “Special Awareness and Capacity Building Session on All Women Centric Schemes and Policies” विषय पर जनजागरूकता अभियान चलाया।

🎯 प्रमुख बिंदु

  • श्रीमती मंशा सिंह (जेंडर स्पेशलिस्ट) ने महिलाओं एवं बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनने, आत्मविश्वास बढ़ाने और विभागीय योजनाओं से लाभान्वित होने की जानकारी दी।

  • श्रीमती नीतू भारती (केंद्र प्रशासक, वन स्टॉप सेंटर) ने भारत सरकार और राज्य सरकार की सभी महिला-केंद्रित योजनाओं एवं नीतियों की विस्तृत जानकारी साझा की।

  • श्रीमती मीनू जायसवाल (मनोवैज्ञानिक, वन स्टॉप सेंटर) ने महिला हेल्पलाइन और महिलाओं/बालिकाओं से संबंधित कानूनों के बारे में जानकारी दी।

इस अवसर पर चौकी प्रभारी रामलक्षन, महिला आरक्षी, विद्यालय के प्रधानाचार्य, शिक्षक और बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *