थावे में सड़क किनारे मिले मांस के पैकेट, फैली सनसनी – पुलिस जांच में जुटी
गोपालगंज, 4 सितंबर 2025।
थावे–गंवदरी मुख्य सड़क पर स्थित नव निर्मित क्रिसेंट मिशन स्कूल के समीप ग्रामीणों में उस समय सनसनी फैल गई जब मछली के डब्बों में रखे हुए करीब छह से सात पेटी मांस फेंके जाने की सूचना मिली।
ग्रामीणों की सूचना पर बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुँच गए और घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएँ शुरू हो गईं। अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह मांस वास्तव में फेंका गया है या फिर किसी वाहन के पलटने से गिरा है।
सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष वरुण कुमार झा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँचे और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी। फिलहाल पुलिस मांस के स्रोत और घटना की वास्तविकता का पता लगाने में जुटी हुई है।
