देवरिया। पुलिस अधीक्षक विक्रान्त वीर के निर्देश पर जनपद में वारंटी की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बरहज पुलिस ने सफलता हासिल की है।
पुलिस ने मुकदमा संख्या 4330/11, धारा 379, 411 भादवि थाना बरहज से संबंधित वारंटी राजेश पासवान पुत्र भागीरथी, निवासी खाली टोला गौरा थाना बरहज, जनपद देवरिया को 04 सितंबर 2025 को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार वारंटी के खिलाफ नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार करने वाली टीम:
-
उपनिरीक्षक राधेश्याम चौधरी, थाना बरहज
-
कांस्टेबल संदीप यादव, थाना बरहज
एसपी ने कहा कि वारंटियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

