गोपालगंज। बिहार विधानसभा चुनाव से पहले पुलिस ने शराब तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। गुप्त सूचना के आधार पर कुचायकोट थाना पुलिस ने एक ट्रक से 931.200 लीटर विदेशी शराब बरामद की और दो शराब तस्करों को गिरफ्तार कर लिया।
जानकारी के मुताबिक, कुचायकोट थानाध्यक्ष दर्पण सुमन के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। गिरफ्तार अभियुक्तों को माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
एसपी अवधेश दीक्षित ने प्रेसवार्ता कर बताया कि चुनाव से पहले शराब तस्करी पर निगरानी कड़ी कर दी गई है और इस तरह की कार्रवाइयां आगे भी जारी रहेंगी।
