गोपालगंज। शहर के साधु चौक के समीप गुरुवार की रात करीब नौ बजे बाइक सवार युवकों ने एक अधेड़ पर चाकू व फाइटर से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद आसपास के लोगों की मदद से घायल को सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
जानकारी के अनुसार, हजियापुर वार्ड संख्या आठ निवासी गोपाल ठाकुर मठिया में किराये के मकान में रहते हैं। गुरुवार की रात बाजार से सामान खरीदने के बाद उन्होंने बेटे को ई-रिक्शा में सामान के साथ घर भेज दिया और स्वयं पैदल जा रहे थे। इसी दौरान साधु चौक के पास दो बाइक सवार युवकों ने उन्हें रोककर गाली-गलौज करने के बाद चाकू और फाइटर से हमला कर दिया।
हमले के बाद आरोपी युवक बाइक से फरार हो गए। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जख्मी अधेड़ का बयान दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
