spot_img
Monday, March 30, 2026
spot_img
Homeउत्तर प्रदेशदेवरिया: पुलिस का सघन चेकिंग अभियान, बैंकों-एटीएम और पेट्रोल पंपों पर सुरक्षा...

देवरिया: पुलिस का सघन चेकिंग अभियान, बैंकों-एटीएम और पेट्रोल पंपों पर सुरक्षा व्यवस्था की जांच

-

देवरिया। पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर के निर्देशन में शुक्रवार, 12 सितंबर 2025 को जिलेभर में व्यापक चेकिंग अभियान चलाया गया। सभी थाना प्रभारियों/थानाध्यक्षों द्वारा टीम बनाकर बैंकों, ग्राहक सेवा केंद्रों, एटीएम और पेट्रोल पंपों की गहन जांच की गई।

इस अभियान का उद्देश्य सार्वजनिक स्थलों पर अपराधों की रोकथाम, कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करना और नागरिकों में सुरक्षा की भावना को और अधिक मजबूत करना था।

थाना रुद्रपुर क्षेत्र में उपनिरीक्षक रुबाष चौधरी ने पुलिस बल के साथ विभिन्न बैंकों और एटीएम की जांच की। पुलिस ने विशेष ध्यान दिया कि बैंक और एटीएम के आसपास किसी प्रकार की असामाजिक गतिविधियां न हों। साथ ही बैंक परिसर में सुरक्षा गार्ड की तैनाती और सीसीटीवी कैमरों के कार्यशील होने की स्थिति भी परखी गई।

इसी क्रम में जिले के सभी थानों की पुलिस ने अपने-अपने क्षेत्राधिकार में पड़ने वाले बैंकों, एटीएम, ग्राहक सेवा केंद्रों और पेट्रोल पंपों की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts