देवरिया। उत्तर प्रदेश शासन द्वारा महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा एवं स्वावलंबन हेतु चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान फेज-05 के तहत शुक्रवार, 12 सितंबर 2025 को जनपद में व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया।

पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर के निर्देशन में थाना बरियारपुर की मिशन शक्ति टीम (हे.का. उपेन्द्र यादव, का. प्रदीप कुमार व महिला आरक्षी अंजली यादव) ने महिलाओं और बालिकाओं को विभिन्न सरकारी हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। इनमें शामिल हैं:

  • डॉयल-112

  • हेल्पलाइन-181

  • वुमेन पावर लाइन-1090

  • चाइल्ड हेल्पलाइन-1098

  • सीएम हेल्पलाइन-1076

  • वन स्टॉप सेंटर-181

  • स्वास्थ्य सेवा हेल्पलाइन-102

  • एंबुलेंस सेवा-108

इसी क्रम में थाना रुद्रपुर की मिशन शक्ति दीदी (महिला आरक्षी कंचन व रीता) और थाना खामपार की मिशन शक्ति दीदी (महिला आरक्षी ममता यादव) ने कस्बों व बाजारों में महिलाओं-बालिकाओं को जागरूक किया।

इसके अलावा, जिले के सभी थानों की एंटी रोमियो/मिशन शक्ति टीमों ने सार्वजनिक स्थानों, धार्मिक स्थलों व अन्य जगहों पर महिलाओं व बालिकाओं को पम्पलेट वितरित करते हुए हेल्पलाइन नंबरों के बारे में जानकारी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *