देवरिया। शनिवार, 13 सितंबर 2025 को जनपद के सभी थानों पर थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस व राजस्व अधिकारियों ने संयुक्त रूप से जनता की समस्याएं सुनीं और मौके पर कई मामलों का निस्तारण भी कराया।

पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर के निर्देशन में थाना दिवस पर बेहतर जनसुनवाई सुनिश्चित करने, पुलिस की जिम्मेदारी तय करने, संवेदनशीलता बढ़ाने और पारदर्शिता लाने के उद्देश्य से सभी थानों पर डेस्क सिस्टम लागू किया गया। इसके तहत हल्का प्रभारी और बीट पुलिस अधिकारियों ने अपनी-अपनी डेस्क लगाकर शिकायतें दर्ज कीं और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराया।

थाना कोतवाली में जिलाधिकारी दिव्या मित्तल और एसपी विक्रांत वीर स्वयं मौजूद रहे। यहां कुल 5 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 2 का निस्तारण मौके पर किया गया, जबकि शेष मामलों में राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम बनाकर कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

जनपद स्तर पर समाधान दिवस के दौरान सभी थानों पर कुल 107 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 20 का निस्तारण किया गया। बाकी प्रार्थना पत्रों के निस्तारण के लिए राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीमें गठित की गईं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *