खुखुंदू। देवरिया-सलेमपुर फोरलेन पर डुमरिया लाला मोड़ के पास रविवार को बड़ा सड़क हादसा हो गया। सझवलिया गांव निवासी रामध्यान यादव (49) और उनकी पत्नी विमला देवी (48) बाइक से बाजार जा रहे थे, तभी एक तेज रफ्तार कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।

हादसे में दंपती गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत दोनों को जिला अस्पताल देवरिया पहुंचाया। वहां उनकी हालत नाजुक देख डॉक्टरों ने बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया।

परिजनों ने बताया कि रामध्यान यादव और उनकी पत्नी जिउतिया व्रत की खरीदारी करने बाजार जा रहे थे। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची और संबंधित वाहनों को कब्जे में ले लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *