जिले में धर्मांतरण का मामला सामने आने के बाद हिंदू संगठनों का आक्रोश फूट पड़ा। मंगलवार को बड़ी संख्या में कार्यकर्ता सड़क पर उतरे और जोरदार नारेबाजी करते हुए विरोध जुलूस निकाला।
सुबह 10 बजे विभिन्न हिंदू संगठनों के लोग सुबाष चौक पर एकत्रित हुए। वहां से हाथों में भगवा झंडा लेकर कचहरी की ओर मार्च किया गया। जुलूस के दौरान “धर्मांतरण बंद करो” जैसे नारे लगाए गए।
कचहरी पहुंचकर प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा और धर्मांतरण रोकने के लिए कड़ी कार्रवाई की मांग की।
