गोपालगंज जिले के विजयीपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे साढ़े तीन वर्षीय मासूम अभी कुमार का घर के बाहर खेलते समय अज्ञात लोगों ने अपहरण कर लिया। बच्चा अरुण कुमार यादव उर्फ गुड्डू का पुत्र और सेवानिवृत्त राजस्व कर्मचारी विंध्याचल यादव का पोता है। परिजनों ने तुरंत खोजबीन की, लेकिन बच्चे का कोई पता नहीं चला। शक है कि भीख मांगने आई दो महिलाएं बच्चे को लेकर गई हों। सूचना मिलते ही पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू किया और आसपास के लोगों से पूछताछ जारी है। देर शाम तक बच्चे का कोई सुराग नहीं मिला, पुलिस हरसंभव प्रयास में जुटी है।
