जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, गोपालगंज के तत्वावधान में 10 अक्टूबर को मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर मंडल कारा चनावे में मानसिक रूप से बीमार और दिव्यांग कैदियों के लिए स्वास्थ्य जांच सह विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। कारा चिकित्सक ने मानसिक स्वास्थ्य के लक्षण, देखभाल के तरीके और उपचार व्यवस्था के बारे में जानकारी दी। पैनल अधिवक्ता अशोक कुमार ने नालसा की मानसिक रूप से बीमार एवं दिव्यांग व्यक्तियों हेतु विधिक सेवाएं स्कीम 2015 की जानकारी दी। कार्यक्रम में कारा प्रशासन के अधिकारी, कैदी और अन्य प्रतिभागी उपस्थित रहे। कैदियों के बीच हैंडव्हील भी वितरित किए गए।
