गोपालगंज के कटेया थाना क्षेत्र के पसरवानी गांव में रविवार को भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों ओर से लाठी-डंडे चल गए, जिसमें दस लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को कटेया स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां से हालत नाजुक होने पर उन्हें सदर अस्पताल रेफर किया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया। बताया जा रहा है कि जमीन के सीमांकन को लेकर दोनों परिवारों में लंबे समय से विवाद चल रहा था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
