देवरिया। पुलिस अधीक्षक श्री संजीव सुमन के निर्देशन में आज दिनांक 16 अक्टूबर 2025 को यातायात प्रभारी श्री गुलाब सिंह के नेतृत्व में देवरिया यातायात पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा और दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए विशेष अभियान चलाया गया।
अभियान के तहत बिना हेलमेट चलने वाले दोपहिया चालकों, तीन सवारी बैठाने वालों तथा वाहनों पर स्टंट करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई। इसके साथ ही न्यू कॉलोनी स्थित डॉ. गुलाम रसूल हॉस्पिटल और आस्था हॉस्पिटल के सामने नो पार्किंग जोन में खड़े वाहनों पर भी एमवी एक्ट के तहत चालान और सीज की कार्यवाही की गई।
अभियान के दौरान कुल 110 वाहनों का ई-चालान किया गया जबकि 3 वाहनों को सीज किया गया।
इस अभियान का उद्देश्य सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देना और आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना रहा। पुलिस ने स्पष्ट किया कि ऐसी सख्त कार्रवाई से—
-
यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित होता है।
-
दुर्घटनाओं की रोकथाम में मदद मिलती है।
-
वाहन चालकों को यह संदेश जाता है कि नियमों का उल्लंघन करने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।
देवरिया यातायात पुलिस ने अपील की है कि नागरिक यातायात नियमों का पालन करें और सुरक्षित ड्राइविंग को अपनी आदत बनाएं।
