बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के मद्देनज़र जिले में चल रहे सघन वाहन जांच अभियान के दौरान गोपालगंज पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।
कटेया थाना क्षेत्र के ग्राम भगवानपुर पंचायत भवन के पास से पुलिस ने 711 लीटर देशी शराब के साथ एक बोलेरो और मोटरसाइकिल जप्त की है। वहीं, विजयीपुर थाना अंतर्गत ग्राम सुआरहा चेक पोस्ट के पास से 35.4 लीटर देशी शराब और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है।
अधिकारियों ने बताया कि यह कार्रवाई चुनाव अवधि में अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए की जा रही है।
फिलहाल, दोनों मामलों में पुलिस द्वारा अग्रिम कार्रवाई जारी है और यह जांच की जा रही है कि शराब की यह खेप कहां से लाई जा रही थी और किन लोगों तक पहुंचाई जानी थी।

