जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी ने जानकारी दी है कि पथरदेवा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आयोजित होने वाली सांसद एवं विधायक खेल प्रतिस्पर्धा अब नवंबर माह में आयोजित की जाएगी।
यह खेल प्रतियोगिता पूर्व निर्धारित तिथि 24 अक्टूबर 2025 को प्रस्तावित थी, लेकिन अब इसे स्थगित कर दिया गया है।
अधिकारी ने बताया कि यह निर्णय मंत्री जी के परामर्श एवं सुझाव के क्रम में लिया गया है।
उन्होंने कहा कि खेल प्रतियोगिता की नई तिथि मंत्री जी के निर्देशानुसार शीघ्र पृथक से सूचित की जाएगी।
इस निर्णय के बाद प्रतिभागी खिलाड़ी और आयोजक टीम अब नवंबर में होने वाली प्रतियोगिता की तैयारियों में जुट जाएंगे।

