spot_img
Monday, March 30, 2026
spot_img
Homeउत्तर प्रदेशविधानसभा चुनाव को लेकर गोपालगंज प्रशासन अलर्ट, यूपी सीमा पर कड़ी निगरानी

विधानसभा चुनाव को लेकर गोपालगंज प्रशासन अलर्ट, यूपी सीमा पर कड़ी निगरानी

-

गोपालगंज – विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। बिहार और उत्तर प्रदेश की सीमा पर निगरानी बढ़ाई गई है। गोपालगंज की करीब 104 किलोमीटर लंबी सीमा यूपी के देवरिया और कुशीनगर जिलों से लगती है, जहां अब सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

डीएम पवन कुमार सिन्हा और एसपी अवधेश दीक्षित ने बताया कि यूपी प्रशासन के साथ संयुक्त बैठक कर सीमावर्ती क्षेत्रों की समीक्षा की गई है। इसके बाद 25 चेकपोस्ट बनाए गए हैं, जहां 24 घंटे पुलिस बल व सीआरपीएफ जवानों की तैनाती की गई है। हर चेकपोस्ट पर एक अधिकारी की जिम्मेदारी तय की गई है, जो लगातार गश्त और जांच करेंगे।

अधिकारियों ने बताया कि चुनाव अवधि में नकदी, शराब, जेवर और अन्य अवैध सामान की आवाजाही पर विशेष नजर रखी जा रही है। प्रत्येक वाहन की सघन जांच की जा रही है ताकि चुनाव प्रक्रिया पर कोई अनुचित प्रभाव न पड़े।

डीएम ने कहा कि उद्देश्य केवल सीमा नियंत्रण तक सीमित नहीं है, बल्कि जिले में शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करना भी है। इसके अलावा, पड़ोसी जिलों पूर्वी व पश्चिमी चंपारण, सिवान और सारण की सीमाओं पर भी अतिरिक्त चेकपोस्ट और बल की तैनाती की गई है।

एसपी अवधेश दीक्षित ने कहा कि किसी भी प्रकार की गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिले में प्रवेश करने वाले सभी मार्गों पर कड़ी निगरानी और पेट्रोलिंग बढ़ाई गई है, ताकि चुनाव पूरी तरह शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो सके।

Related articles

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts